Uncategorized

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया जाएगा कार्य : कठायत
चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का गुरुवार को चम्पावत मुख्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा नव नियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में जिले की दोनों विधानसभाओं में परचम फहराएगी। जिलाध्यक्ष कठायत ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर काम करने की बात कही। जिला मंत्री विकास साह की अध्यक्षता और युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी आगामी विधान सभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, चिराग फत्र्याल, मयूख चौधरी, हरीश चौधरी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोहाघाट में भी जताई गई खुशी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी पांडेय की अध्यक्षता और शैलेन्द्र राय के संचालन में गुरुवार को आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूरन कठायत को जिलाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का आभार जताया। कठायत के जिलाध्यक्ष बनने पर सुशीला बोहरा, ओंकार धौनी, जितेन्द्र साह, लोकेश पांडेय, निक्कू जोशी, रमेश मेहता, चांद बोहरा, रमेश मेहता, भुवन चौबे,भवान सिंह, त्रिभुवन चम्याल, गिरीश सिंग्वाल, चेतन चम्याल, नारायण राम आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!