Uncategorized

एक दिन की सीएम सृष्टि ने किया बालिका निकेतन का औचक निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

प्रदेश के हर जिले में बालिका और शिशु निकेतन होने चाहिए: सृष्टि
देहरादून। प्रदेश की एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी ने रविवार दोपहर बाद बालिका निकेतन में जाकर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान सृष्टि गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में बालिका और शिशु निकेतन होने चाहिए। उन्होंने महिला उत्थान को लेकर कहा कि हर बालिका के लिए ये जरूरी हो कि वह स्कूल जाए।विधानसभा में बैठकों को निपटाने के बाद एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी शाम सवा चार बजे करीब केदारपुरम स्थित बालिका निकेतन पहुंची। यहां पर मौजूद आला अधिकारियों ने सृष्टि गोस्वामी का स्वागत किया। इसके बाद बालिका निकेतन के सभागार में मौजूद बच्चों ने एक दिन की मुख्यमंत्री का फूल देकर स्वागत किया। सृष्टि गोस्वामी बच्चों को देखकर काफी खुश हुई। इस दौरान सृष्टि गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों के अनाथ बच्चे देहरादून के शिशु और बालिका निकेतन में आते हैं। ऐसे में प्रदेश के हर जिले में शिशु और बालिका निकेतन बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए सरकार काफी काम कर रही है। लेकिन यह जरूरी है कि महिला उत्थान तभी पूरी तरह से 100 फीसदी हो पाएगा। जब हर बालिका स्कूल जाए। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत यह काम हो रहा है। लेकिन इस पर और ज्यादा काम करना की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने किया। इस दौरान बाल आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी मौजूद रही।
बालिका निकेतन परिसर में किया भोजन: कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाल आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी के साथ एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी बालिका निकेतन के अंदर गई। जहां पर उन्होंने सबसे पहले यहां शिशुओं से मुलाकात की। उसके बाद वहीं बालिका निकेतन परिसर में खाना खाया। इस दौरान बाल आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने कहा कि वह समय-समय पर यह निरीक्षण के आती हैं। बालिका निकेतन में काफी सुधार है। यहां पर आकर वह बच्चों की समस्या सुनती है। फिर समस्या का निस्तारण किया जाता है।
बच्चों ने दिखाया हुनर: कार्यक्रम के दौरान बालिका निकेतन और शिशु निकेतन के बच्चों ने मुख्यमंत्री के सामने अपना हुनर दिखाया। बच्चों ने स्वागत गीत गाकर मुख्यमंत्री को ताली बजाने में मजबूर किया। वहीं बच्चों ने एक अन्य गीत पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। वही बालिकाओं ने भक्ति से जुड़े एक गाने पर मुख्यमंत्री गोस्वामी का दिल झकझोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!