पेड़ों पर झूलते बिजली के तार बनें खतरा

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर ब्लॉक के अकरी पट्टी के गांवों में पेड़ों पर झूलते बिजली के तार खतरे का कारण बने हुए हैं। खेतों में पेड़ों से होकर गुजर रहे इन तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत कर दी गई है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी ऊर्जा निगम की होगी।
न्यूली के ग्राम प्रधान संजय देव डंगवाल, मोहित मैठाणी ने बताया के ग्राम सभा न्यूली, सेमला, नांडी, पाव आदि गांवों में यह समस्या बनी हुई है। इस संदर्भ में विभाग को लिखित में भी कई बाद दिया जा चुका है। लेकिन विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन तारों के भय से लोगों को खेतों में काम करने में भी भय हो रहा है। साथ ही जंगलों में घास-लकड़ी लेने जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा यदि जल्द ही ऊर्जा निगम ग्रामीणों को इस समस्या से निजात नहीं दिलाता है तो उन्हें ग्रामीणों के साथ ऊर्जा निगम कार्यालय कीर्तिनगर में धरना प्रदर्शन को विवश होना पड़ेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *