बेटे और बेटी के फर्क को मिटाना होगा
श्रीनगर गढ़वाल : आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, उफल्डा के तत्वावधान में महिला उत्तरजन समूह की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मांगल, जनजागरण, दशभक्ति गीतों, समूह गान के साथ ही चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों एवं स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर बहादुर गीता नेगी, सुधा बिष्ट एवं सावित्री बिष्ट को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि महिलाओं में बहुत कुछ करने की ताकत है, लेकिन उसे कुचल दिया गया। कहा अभी महिलाओं को और उचित सम्मान मिलना बाकी है। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी रावत ने कहा कि अब समय बदल रहा है। अपने घर के भीतर से हमें शुरुआत करनी चाहिए और बेटे तथा बेटी के फर्क को मिटाना चाहिए। गंगा असनोड़ा उमा घिल्डियाल, कार्यक्रम संयोजक आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कुसुमलता बिष्ट ने भी विचार रखे। संचालन गीतेश भारती, अनुसूया बडोनी, शिखा बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में कविता पुष्पा नेगी, प्रेमा कालड़ा, नीतू जोशी, अंजना घिल्डियाल, प्रभाकर बाबुलकर, रावत, विनीता दत्त, अर्चना बिष्ट, अरविंद नेगी, संगीता रावत, सुनीता गैरोला, स्नेहा चमोली, सुषमा बिष्ट, पूजा, कमला देवी, बिन्दू मंमगाई आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)