तहसील दिवस पर छाई रही बिजली और पानी की समस्याएं

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : तहसील श्रीनगर में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तहसील दिवस पर आम जनता की समस्याएं सुनीं गई। श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत एनएच, नगर निगम, राजस्व, जिला विकास प्राधिकरण, विद्यालय और विद्युत विभाग संबंधी समस्याओं पर प्रशासन की ओर से सुनवाई प्रभाव में लाई गई। वार्ड नं 1 पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी ने कलियासौड़ व आसपास के क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था लचर होने की बात सामने रखी, जिस पर प्रशासन द्वारा मौके पर उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। वार्ड नं 40 पार्षद संदीप रावत ने पेयजल पाइप लाइनों की सुरक्षित व्यवस्था किये जाने को लेकर प्रशासन से मांग की। तहसील दिवस में पहुंचे लोगों ने विद्यालय में शिक्षकों के समय पर पहुंचने के लिए निर्धारित स्थल पर रहने, राजस्व क्षेत्र संबंधी कार्यों को जांचने, निगम क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं को सुचारु किये जाने पर चर्र्चा की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनका सम्बोधन भी सुना गया। तहसीलदार श्रीनगर दीपक भंडारी ने बताया कि तहसील दिवस में करीब छह से सात विभागों की समस्याएं जनता ने प्रशासन के सामने रखी। कहा कि 10 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा, कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *