श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आ”ान पर आयकर विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को श्रीनगर में आयकर विभाग के कार्यालय के सामने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। महेश जुयाल, मनोज कुमार, सत्य शाह ने राज्य कर अधिकारी के पदों पर कटौती का विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कहा कि राज्य कर विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पदों की संख्या में करीब 234 थी। जिसमें 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाते थे। लेकिन अब विभागीय ढांचे में इन पदों को समाप्त कर दिया है। उन्होंने जल्द से जल्द राज्य कर अधिकारियों के पदों को बहाल करने को कहा। इस मौके पर प्रवेश बहुगुणा, सत्य लाल, मनीष नौटियाल, मनोज कुमार, गौरव मैठानी मौजूद रहें। (एजेंसी)