उत्तराखंड

कर्मचारियों ने जताया विधायक बेहड़ का आभार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। पंतनगर परियोजना कर्मचारियों ने सदन में उनकी मांगों का मुद्दा उठाए जाने पर विधायक तिलकराज बेहड़ का फूल मालाओं से आभार जताया। वहीं जनता संवाद कार्यक्रम में विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बीते विधानसभा सत्र में विधायक बेहड़ ने पंतनगर विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों की टीम बनाए जाने, विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पाने व उनको दैनिक वेतन पांच सौ रुपये प्रतिदिन दिए जाने, सेवानिवृत परियोजना कर्मचारियों को पेंशन और पंतनगर में कर्मचारियों के चल रहे धरने का मुद्दा उठाया था। सोमवार को पंतनगर परियोजना कर्मचारियों ने विधायक के जनता संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर उनका आभार जताया। आभार जताने वालों में जनार्दन सिंह, संतोष कुमार, महेंद्र शर्मा, आरके श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, महेश पाल, सतीश पाल रहे। इससे पूर्व जनता संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक के सामने आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, सड़क निर्माण आदि की समस्याएं रखीं। विधायक ने संबधित अधिकारियों से वार्ता कर लोगों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!