उत्तराखंड

कर्मचारियों का धरना 20 फरवरी तक स्थगित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर श्रीनगर में जल संस्थान और पेयजल निगम के कर्मचारियों ने 20 फरवरी तक धरना समाप्त कर दिया है। बीते 20 जनवरी से पेयजल निगम एवं जल संस्थान के एकीकरण एवं राजकीयकरण की मांग को लेकर श्रीनगर जल संस्थान और पेयजल निगम के कर्मचारियों का धरना व कार्य बहिष्कार जारी था। मोर्चा के गढ़वाल संयोजक एसएन जोशी ने बताया कि जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने 20 फरवरी तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मांगों पर साकारात्मक कार्यवाही न होने पर मोर्चा के आह्वान पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!