कोटद्वार-पौड़ी

पुरानी पेंशन योजना के लिए कर्मचारियों का संघर्ष रहेगा जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने विगत एक वर्ष के भीतर आंदोलन की हर गतिविधि पर मंथन किया। कहा मोर्चा लगातार एक सूत्रीय मांग के समाधान को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश मीडिया सचिव डॉ. कमलेश मिश्रा ने बताया कि मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक वर्ष से आंदोलित है। मोर्चा ने एक दिया ओपीएस के नाम, राष्ट्रीय जागरूकता अभियान, 1 पौधा ओपीएस के नाम, राष्ट्रीय ट्विटर ट्रेंड अभियान टॉप पर रहा। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर पर उपवास, 1 अक्टूबर को काला दिवस, मातृशक्ति द्वारा ओपीएस के नाम की मेहंदी, 1 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर काला दिवस मनाया गया। डा. मिश्रा ने बताया कि 31 जनवरी को पौड़ी में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम का स्वागत किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद दूरस्थ जनपद उत्तरकाशी में फरवरी 2021, मार्च में कोटद्वार में बड़ी रैली आयोजित हुई। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त ने बताया कि संघर्ष में निरंतरता को मोर्चें ने देश में उदाहरण प्रस्तुत किया। इस बीच राज्य में 10 हज़ार साथियों से अधिक की ऑफलाइन सदस्यता व देश भर में 1 लाख 40 हजार सदस्यों के साथ संयुक्त मोर्चा देश का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र
बिष्ट व प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मोर्चा अपनी एक सूत्रीय मांग के समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखेगा। बैठक में अनिल बडोनी, दिनेश पसबोला, प्रदेश संयोजक मिलिन्द बिष्ट आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!