कोटद्वार-पौड़ी

एनपीएस को लेकर 8 जनवरी को विधानसभा का घेराव करेगें कर्मचारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की ऑनलाइन बैठक आययोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से 8 जनवरी 2022 को उत्तराखंड विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया। मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये जनवरी में विधानसभा घेराव किया जाएगा। जिसकी घोषणा कर्णप्रयाग हुंकार रैली में की गयी थी। उत्तराखंड का कर्मचारी जल्द से जल्द एनपीएस से मुक्ति चाहता है।
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि विधानसभा घेराव में प्रदेश का कार्मिक बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेगा। अब की बार आर या पार होगा। उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली तक मोर्चा निरंतर आवाज उठाता रहेगा। मोर्चे के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग की हुँकार रैली से एनपीएस के दफन की मशाल जल चुकी है। अब क्रांति की ये मशाल प्रदेश में ओपीएस बहाली के बाद ही शांत होगी। इसी निमित्त आठ जनवरी को विधानसभा घेराव किया जाएगा। मोर्चे के प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी ने कहा कि अनेक नेता पुरानी पेंशन बहाली का विरोध कर रहे हैं, जबकि स्वयं तीन चार पेंशन ले रहे हैं कर्मचारियों के साथ ऐसा भेदभाव नहीं चलेगा, इसी भेदभाव की समाप्ति, पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधानसभा का घेराव कर कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद करेंगे। मोर्चे की प्रांतीय महिला अध्यक्ष बबीता रानी ने कहा कि उत्तराखंड में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार आंदोलनरत हैं किंतु सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है, जिस कारण हम विधानसभा घेराव कर रहे हैं। मोर्चे के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ. कमलेश मिश्रा ने कहा कि जब सरकारी कर्मचारियों की बात बुढ़ापे की आती है तो कार्मिकों को केवल पेंशन का सहारा ही नजर आता है। नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के हित में नहीं है। मोर्चे के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणबीर सिंधवाल ने कहा कि कि 2005 के बाद से इस पुरानी पेंशन योजना को बंद करके बहुत बड़ा अन्याय किया गया है। अब भूल सुधार का समय है। सरकारें सरकारी कार्मिकों की एकता और ताकत को नजर अंदाज नहीं कर सकती।
मोर्चे के मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि खुद पुरानी कर्मचारियों को नई पेंशन नहीं चलेगी। विधानसभा घेराव में गढ़वाल मंडल के समस्त कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। मोर्चे के गढ़वाल मंडल महिला अध्यक्ष रश्मि गौड़ ने कहा कि विधानसभा घेराव में महिला कार्मिकों की उपस्थिति भी शत प्रतिशत रहेगी। किसी भी दशा में कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोर्चे के देहरादून जनपद अध्यक्ष मक्खन लाल शाह ने कहा कि उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा लगातार संघर्ष कर रहा है विधानसभा घेराव में कर्मचारियों की ताकत एवं एकता के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद होगी। मोर्चे दशोली गोपेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत नेगी ने कहा कि कर्णप्रयाग रैली ने साबित कर दिया है कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली चाहता है, देहरादून में बैठे नीति निर्माताओं का ध्यान विधानसभा घेराव के माध्यम आकर्षित किया जाएगा। बैठक में राकेश रावत, बलराम सती, राजकिशोर कन्याल, सतीश कुमार, दिनेश चंद्र, कैलाश गाग्र्य, शिवदर्शन, बलराम सती, अनिल जोशी, उमा लोहानी, ज्योति नौटियाल, योगिता पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!