कोटद्वार में निकाली क्रिसमस की झांकी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव से पूर्व 23 दिसंबर को मसीही समाज ने नगर में झांकी निकाली। रैली में मानव कल्याण के लिए दिए प्रभु के संदेशों को प्रसारित किया। इस दौरान झांकी का प्रदर्शन किया गया। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा धारण किए हुए युवा और बच्चों ने लोगों को आर्कषित किया।
क्रिसमस झांकी शुक्रवार सांय को चर्च से प्रारंभ हुई। झांकी बदरीनाथ मार्ग, झण्डाचौक सहित अन्य मार्गों से होते हुए वापस चर्च पहुंची। रास्ते में विभिन्न संगठनों व लोगों के द्वारा झांकी का स्वागत किया गया। जिसके बाद झांकी वापस चर्च पहुंची और झांकी रैली का समापन हुआ। जहां समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह से शहर सहित प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मसीह समाज के लोगों ने बताया कि 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था व उनका पूरा जीवन मानव कल्याण, त्याग, प्रेम से भरपूर रहा, उनके इन्हीं संदेश को लोगों के बीच में जाकर प्रचार करना मुख्य उद्देश्य है। सम्पूर्ण मानव समाज को आपसी मतभेद भूल कर प्रेम से रह कर शांति के मार्ग पर चलकर एक दूसरे के प्रति त्याग की भावना से सम्पूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *