छात्रसंघ चुनाव आज, 3842 छात्र-छात्राएं करेंगी मतदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार यानि आज होने वाले छात्रसंघ चुनाव को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में धारा 144 लागू कर दी गई है।
शुक्रवार को महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। महाविद्यालय के 3842 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगी। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किये जायेगें। तत्पश्चात नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। छात्र संघ चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *