जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विकास खंड कल्जीखाल कारगिल शहीद धर्म सिंह रावत इण्टर कॉलेज, राइंकॉ पुरियाडांग, अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंकॉ कांसखेत, जीजीआईसी घंडियाल, सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल, व्यापार मंडल घंडियाल, सहकारी साधन समिति घंडियाल एवं बनेख आदि क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास से मनाया गया। वहीं विकास खंड कल्जीखाल की ग्राम पंचायत डांगी में ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने देशभक्ति के गीत गाए। इस मौके पर प्रवासी लक्ष्मी चौहान, लोकसभा सचिवालय में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गांवों के लोगों को संगठित होकर समाजिक योगदान में बढ़चढ़ सहयोग करना चाहिए। गांव में निरंतर स्वच्छता आदि कार्यक्रम चलना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में संवारी देवी, ग्राम पंचायत सदस्य बृंदा रावत, पूर्व सैनिक शीशपाल सिंह चौहान, पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान, वन पंचायत सरपंच मीना देवी, समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, सेवानिवृत शिक्षक धीरज सिंह चौहान, कांता देवी, सरोजनी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।