कालेश्वर मंदिर भूमि विवाद: अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : कालेश्वर मंदिर परिसर की भूमि के स्वामित्व को लेकर गढ़वाल राइफल्स और कालेश्वर मंदिर समिति के बीच चल रहे विवाद में अब अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों की निगाहें न्यायालय के फैसले पर टिकी हैं।


न्यायालय में पिछली सुनवाई के दौरान गढ़वाल राइफल्स की ओर से अधिवक्ता पवन बंसल ने अपना पक्ष रखते हुए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। वहीं मंदिर समिति ने भी भूमि पर अपने ऐतिहासिक और धार्मिक अधिकारों को लेकर तर्क दिए। मामले में अब गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन के अधिवक्ता पवन बंसल ने न्यायालय में केस को खारिज करने के लिए आवेदन दायर किया है। इस पर अदालत में 7 अक्टूबर को सुनवाई होगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण निर्णय संभावित है। कालेश्वर मंदिर लैंसडौन की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। भूमि विवाद लंबे समय से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यायालय ने मामले की अगली तारीख 7 अक्टूबर निर्धारित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *