महिलाओं के सशक्त बनने से होगा बेहतर समाज का निर्माण

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: संत निरंकारी मिशन ब्रांच कोटद्वार की ओर से महिला संत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सतगुरु माता सुदीक्षा ने समाज में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है उस घर में देवाताओं का वास होता है। महिला सशक्तिकरण के बिना हम बेहतर समाज निर्माण की कल्पना नहीं कर सकते। गीता भट्ट ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कांधे से कांधा मिलाकर समाज निर्माण में अपना सहयोग दें रही हैं। संत समागम में सत्तीचौड़, हल्दूखाता, किशनपुर, लालपुर, पदमपुर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर रमन सिंह रावत, रंजना असवाल, समुन भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *