आईएचएमएस के रंगरेज समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

असिस्टेंट प्रो. कुकरेती और स्टोर कीपर रावत श्रेष्ठ कर्मचारी अवार्ड से सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज आईएचएमएस कॉलेज में आयोजित कल्चर नाइट रंगरेज में रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से देश के सभी प्रांतों की लोक संस्कृति से दर्शकों को परिचय कराया। देर रात तक छात्र-छात्राएं और दर्शक एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमते रहे। समारोह में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह रावत और कॉलेज के एमडी बीएस नेगी ने प्राध्यापक वर्ग में असिस्टेंट प्रो. अंकित कुकरेती और नॉन टीचिंग वर्ग में स्टोर कीपर ब्रिजेंद्र सिंह रावत को श्रेष्ठ कर्मचारी का अवार्ड दिया।


बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित आईएचएमएस कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि कोटद्वार महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी और डायरेक्टर पूर्णिमा नेगी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में महापौर ने लोक संस्कृति को लेकर किए गए आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान के दौर में पाश्चात्य संस्कृति युवाओं पर हावी हो रही है, वहीं कॉलेज प्रबंधन देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है, जो कि एक सराहनीय कार्य है। कहा कि समारोह में आयोजित की गई शानदार प्रस्तुति कॉलेज प्रबंधन की बेहतर शिक्षा को दर्शाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए लोक संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की। समारोह का शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी सहित देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति से संबंधित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने गायन, शायरी और हास्य नाटक में भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जगवान, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष अनुराग सेमवाल, कार्यक्रम संयोजक असिस्टेंट प्रो. सपना रौथान नेगी सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

सोलो सिंगिंग में श्रीयश, शायरी में सुधांशु ने मारी बाजी
कोटद्वार : निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर समूह गायन प्रतियोगिता में गढ़वाली गीत के लिए सुधांशु नेगी, यश त्यागी, चंद्रशेखर, शीतल, सिद्धार्थ और दीपाली के ग्रपु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रितिका, दीया और शिवानी के ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में गढ़वाली लोक नृत्य के लिए आकृति, आदि, जानवी, रिंकिता, त्रिशा, अनामिका, साक्षी और श्रृष्टि के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लावणी नृत्य के लिए कल्पना, सुनिधि, अदिति, वनीता और साक्षी के ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में श्रीयश ने पहला, दीपक ने दूसरा और श्रृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शायरी में सुधांशु सिंह ने प्रथम, हर्ष भाटिया ने द्वितीय और अर्यन बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक्स फेक्टर प्रतियोगिता में कृष्णा और तुषार प्रथम, यश त्यागी द्वतीय और अर्जुन बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *