श्रीनगर गढ़वाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटालों, जमीनों की खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों को संरक्षण दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को गोला पार्क से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान पखवाड़े की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और शहरों तक अभियान चलाकर जनता को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटालों, जमीनों की खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों को संरक्षण दे रही है। कहा कि अभियान के तहत जुटाए गए हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपकर सरकार की कार्यशैली के खिलाफ जनता की आवाज पहुंचाई जाएगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान में भागीदारी की। (एजेंसी)