एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई पुश्ते की मरम्मत, लोग परेशान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम के वार्ड नंबर-12 के एजेंसी मोहल्ला में डाट पुलिया के नीचे का पुश्ता ढहे एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नगर निगम अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं करा पाया है। ऐसे में क्षतिग्रस्त मार्ग से आवाजाही जारी रहने के कारण यहां हादसे की आशंका बनी है।
बारिश के कारण डाट पुलिया के नीचे का पुश्ता भरभराकर गिर गया था। इससे पुराने बदरीनाथ मार्ग का एक हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। यह मार्ग एजेंसी मोहल्ला, श्रीकोट और घसिया महादेव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। स्थानीय संजय, रोहिताश और अंशुल ने बताया कि पुश्ता ढहने के बाद मार्ग खतरनाक हो गया है। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। पार्षद शुभम प्रभाकर ने कहा कि मेयर आरती भंडारी को पत्र देकर स्थिति से पहले ही अवगत कराया जा चुका है। निर्माण पूरा होने तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जानी चाहिए। वहीं नगर निगम के जेई सूरज ने बताया कि पुश्ते के निर्माण का इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *