पूर्व सैनिकों ने विद्यालय को दिए पंखे

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने राजकीय इंटर कालेज जयदेवपुर को पंखे भेंट किए। पंखे भेंट करने पर प्रधानाचार्य सोबेंद्र जोशी ने पूर्व सैनिक संघर्ष समिति का आभार जताया।
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है। गर्मी के मौसम में बच्चों को पठन-पाठन में दिक्कत न हो, इसके लिए समिति से जुड़े लोगों ने विद्यालय में पंखे भेंट करने का निर्णय लिया। कहा कि पूर्व सैनिक हमेशा से ही समाज के प्रति सेवा का भाव रखता है। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह रावत, अनसूया प्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *