कोटद्वार-पौड़ी

पेंशन रिवाईज नहीं होने पर पूर्व सैनिकों ने जताया आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि। 
पौड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मस्याओं पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने साल 2019 में पेंशन रिवाईज करने के मामले में अभी तक कोई कदम नहीं उठाए जाने पर आक्रोश जताया। पूर्व सैनिकों ने सरकार से जल्द ही सही ओआरओपी का लाभ देने की भी मांग उठाई।
पूर्व सैनिक मिलन केंद्र मांडाखाल में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा पेंशन को 2019 में रिवाईज किया जाना था। जो कि अभी तक नहीं की गई है। जिससे कि पूर्व सैनिकों में नाराजगी बनी हुई है। पूर्व सैनिकों ने इसके साथ ही वन रेंक वन पेंशन को भी जल्द लागू करने की मांग उठाई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने जिला मुख्यालय के मार्गों की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोटद्वार-देवप्रयाग के साथ ही बुआखाल के पास क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द सुधारीकरण किया जाय। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि पहले सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, वीर नारियों तथा पूर्व सैनिक परिवारों के लिए कताई, बुनाई, सिलाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन काफी समय से ये प्रशिक्षण नहीं हो पा रहे है। उन्होंने पूर्व की भांति प्रशिक्षण संचालित किए जाने की मांग उठाई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सचिव राजेंद्र सिंह राणा, मातवर सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, सैव सिंह रावत, मंगल सिंह असवाल, जेडी सिंह, गणेश प्रसाद डोभाल, त्रिलोक बिष्ट, ओमप्रकाश, कल्याण सिंह रावत, मनवर सिंह कंडवाल, अतुल सिंह नेगी, सते सिंह बिष्ट, धीरज सिंह नेगी, सुनील नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!