उत्तराखंड

पूर्व सैनिकों ने लिया मतदान का संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों ने मतदान का संकल्प लेकर अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का काम किया है। उन्होंने कहा स्वच्छ लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कहा बगैर प्रलोभन व भय के सभी को मतदान करना होगा।
शनिवार को संगठन के अध्यक्ष मेजर (सेवानिवृत्त) ललित सिंह की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों ने बैठक की। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने आगामी विस चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान का संकल्प लिया। अध्यक्ष ललित ने कहा जिस तरह उन्होंने भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी भागीदारी निभाई, उसी तरह स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान कर भागीदारी निभानी होगी। कहा सभी पूर्व सैनिकों को समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए आम जन को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना होगा। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने सभी से परिवार संग मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सभी पूर्व सैनिकों ने बगैर प्रलोभन व भय के मतदान करने का संकल्प लिया। यहां विमल सिंह, तारा दत्त भट्ट, भूपेंद्र सिंह, दयाल सिंह, प्रह्लाद सिंह, गणेश सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!