राहुल गांधी की सभा को लेकर कौसानी में उत्साह

Spread the love

बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली को लेकर जिले के कांग्रेसियों में उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने को कौसानी में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। जिला मुख्यालय में भी आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कौसानी में हुए कार्यक्र में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि चार जून को अल्मोड़ा में राहुल गांधी की सभा होगी। सोबन सिंह जीना विवि के मैदान को होने वाली रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।बागेश्वर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं को अभी से जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्शवान, हरीश सेठानी, जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपालदत्त भट्ट, राजेंद्र टंगड़िया, परवीन कोरंगा, प्रकाश कोहली, प्रकाश आर्य, लक्ष्मण कुमार, गिरीश तिवारी, एसपी सिंह, टिका कुमार, बबलू नेगी, महिंदर रावत आदि मौजूद रहे। इधर जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में रैली को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष भट्ट ने युकां, एनएसयूआई तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओ से रैली को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *