उत्तराखंड

सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा पूर्ण मिले –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। विधानसभा उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय लेखा का तीसरे चरण का मिलान किया गया। इस बार सभी प्रत्याशियों का व्यय लेखा सही पाया गया। भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक व उपपा प्रत्याशी ने सबसे कम धनराशि खर्च की है। विकास भवन सभागार में व्यय प्रेक्षक प्रभात डंडोटिया के निर्देशन में सहायक व्यय प्रेक्षक नौशाद आलम द्वारा सभी पार्टी प्रत्याशियों का व्यय लेखा मिलान किया गया। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने अब तक 24 लाख 23 हजार 183 रुपये, कांग्रेस प्रत्याशी बंसत कुमार ने 19 लाख 64 हजार 100, उपपा के भगवत कोहली ने एक लाख 24 हजार 430, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने एक लाख 71 हजार 96, जबकि यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव ने तीन लाख 33 हजार 96 रुपये खर्च किए हैं। सहायक व्यय प्रेक्षक ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर पूर्ण पाए गए। लेखा मिलान में व्यय टीम के हरीनंदन सनवाल, सचिन कंबोज, रघुनाथ सिंह, आनंद बिष्ट, प्रतिनिधि भाजपा मदन राम आगरी, कांग्रेस दीप चंद्र आर्या, यूकेडी मनोज जोशी, सपा के दीवान सिंह मलड़ाव उपपा के हीरा देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!