सीआर को लेकर पंचायती राज मंत्री का जताया आभार

Spread the love

 

नई टिहरी। रामनगर में बीते दिवस आयोजित प्रदेश स्तरीय जिला पंचायत सम्मेलन में पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज के सीडीओ और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की सीआर जिला पंचायत अध्यक्षों के लिखने की स्वीति की घोषणा पर टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवाण ने इस घोषणा के लिए उनका आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण व अखोड़ी के जिपंस रघुवीर सजवाण ने कहा कि इससे प्रशासकीय कार्य प्रणाली में सुधार आने के साथ ही अनुशासन सुदृढ़ होगा। इसके लिए रामनगर में मौजूद सभी प्रदेश के 11 जिला पंचायत अध्यक्षों ने पंचायती राज मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बताया कि आल वेदर रोड व नेशनल हाईवे के किनारों पर खाली पड़ी जमीनों को जिला पंचायतों को देने की भी मांग की है, ताकि जिला पंचायत इन स्थानों व दुकानों के साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों को शुरू कर सके। जिससे जिला पंचायत की आय बढ़ने के सथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *