रोडवेज सेवा शुरू करने पर जताया मंत्री का आभार

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : खिर्सू के लिए देहरादून से रोडवेज सेवा शुरू करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत का आभार जताया है। उन्होंने कहा इस बस सेवा का ट्रायल भी कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। आभार जताने वालों में पार्टी के जिला अध्यक्ष संपत रावत सरल, मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, अध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू चमोली, मंडल महामंत्री नितिन घिल्डियाल, गणेश भट्ट, अनिल भंडारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *