रतन टाटा के निधन पर जताया दु:ख

चमोली : रतन टाटा के निधन पर बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के संयोजक हरीश पुजारी ने गहरा दु:ख जताया है। पुजारी ने कहा कि दो माह पूर्व उन्होंने गैरसैंण में रतन टाटा से एक हृदय रोग संस्थान स्थापित करने का अनुरोध पत्र प्रेषित किया था। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिदिन हृदय रोग से अकाल मृत्यु हो रही है, लेकिन यहां पर कोई हृदय रागों का अस्पताल नहीं है। उन्होंने गहरा दुख जताकर शोक संवेदना प्रकट की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *