देहरादून। भाजपा संगठन ने देहरादून महानगर और ग्रामीण से अनेक पूर्व पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर संगठन में नई जिम्मेदारी देकर उन पर विश्वास जताया है। नई जिम्मेदारी की घोषणा शनिवार को संगठन स्तर पर की गई है।पूर्व में भी संगठन में अनेक जिम्मेदारी संभाल चुके युवा नेता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अनेक समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी। वहीं देहरादून महानगर से नुपुर गुप्ता को स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ का प्रदेश संयाजक, देहरादून महानगर से नवीन परसाली को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, देहरादून महानगर से विशाल गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, देहरादून महानगर से मधुजैन और संदेश यादव को एनजीओ प्रकोष्ठ का सह संयोजक, देहरादून ग्रामीण से राहुल शर्मा को पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक, देहरादून ग्रामीण से डॉ.जितेन्द्र गैरोला को चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक, देहरादून महानगर से बलबीर रावत को सह संयोजक, देहरादून महानगर से नीरज पांडे को विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, देहरादून महानगर के पुरूषोत्तम कंडवाल और देहरादून ग्रामीण के सहदीप सिंह चौधरी को सह संयोजक बनाया गया है। व्यवसायिक प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण के लच्छु गुप्ता को प्रदेश सह संयोजक, देहरादून महानगर से पवन सैनी को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। इनमें व्यापार प्रकोष्ठ के विशाल गुप्ता को हाल में जीएमएसवीएन का निदेशक भी बनाया गया है।