मंडी में अरबी के दाम बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले

Spread the love

विकासनगर(। जौनसार क्षेत्र में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली अरबी की फसल का एकाएक दाम बढ़ने से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। साहिया मंडी जहां बीते महीने अरबी की कीमत 20 से 25 रुपये प्रति किलो थी, दो दिनों से कीमत में थोड़ी बढ़ोत्तरी के साथ 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जिससे क्षेत्र के किसान खुश नजर आ रहे हैं। पिछले दो महीने से अरबी (गागली) की फसल का 20-25 रुपये प्रति किलो ही बिक रही थी। लेकिन एक-दो दिन से दाम बढ़कर 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिकने से किसानों के साथ साथ व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय किसान आनंद सिंह, प्रताप सिंह, शूरवीर सिंह, खजान सिंह आदि का कहना है कि इस बार गागली की फसल का उत्पादन कम हुआ है, ऊपर से दामों में मंदी होने से किसान मायूस थे। कहा कि दाम में गिरावट के कारण अरबी की फसलों को खेतों में रोककर रखा गया था, आब कीमत में इजाफा होने से किसानों ने अरबी की फसल को खेतों से लाना शुरू कर दिया है। भाव बढ़ने से कुछ राहत मिली है। मंडी समिति के उपाध्यक्ष मनोज पंवार ने बताया की आगे की मंडियों में अरबी की डिमांड नहीं हो रही थी, लेकिन इन दिनों डिमांड आते ही भाव खुद ही बढ़ने लगे हैं। उन्होंने बताया की इस समय सहिया मंडी में अरबी 30-35 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *