बारिश नहीं होने का रबी की फसल पर असर, काश्तकार परेशान

अल्मोड़ा। शीतकाल में बारिश नहीं होने से जनपद में रबी की फसल काफी प्रभावित हो रही है। राज्य में लगातार मौसम बदल रहा है मगर बदलते मौसम की मार काश्तकारों को झेलनी पड़ रही है। अक्टूबर माह में भी इस बार वर्षा नहीं हुई और नवंबर माह में कुछ स्थानों पर वर्षा होने से प्रतिशत रबी की फसल पर असर पड़ा है। खेतों में गेहूं, जौ और अन्य फसलें समान रूप से नहीं हो पाई हैं तथा उत्पादन पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। अल्मोड़ा जनपद में बारिश न होने के कारण फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिससे काश्तकार काफी परेशान है। नवंबर माह में काफी कम वर्षा होने के कारण कुछ ही इलाकों में गेहूं उग पाया है और अन्य फसलें आधी अधूरी ही हो पाई हैं। वर्षा न होने से गेहूं और जौ की पौध पीली पड़ने लगी है। षि वैज्ञानिकों के अनुसार रबी की फसल को बुवाई के बाद दिसंबर माह तक कम से कम 40 मिलीमीटर वर्षा की आवश्यकता होती है लेकिन इस बार वर्षा न होने के कारण अल्मोड़ा तथा आसपास के क्षेत्र में रबी की फसल पर बुरा असर पड़ा है इसके साथ ही सिंचाई की सुविधा न होने के कारण काश्तकार काफी परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *