उत्तराखंड

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म में पिता गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप सेाषिकेश नरेंद्रनगर निवासी है और रुड़की-हरिद्वार हाईवे स्थित एक गांव में रहता है। दंपति अलग-अलग निजी संस्थान में कर्मचारी है।
शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर रहती थी। उसके पति बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। जब बेटी को परेशानी हुई, उसने शनिवार शाम पूरी घटना अपनी मां को बताई तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला अपनी बेटी के साथ पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को सारी जानकारी बताई। पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी बेटी के साथ तीन माह से लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।
थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि आरोपी की पत्नी की शिकायत पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 376 दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!