कोटद्वार-पौड़ी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय खेल दिवस को धूमधाम से मनाया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद द्वारा खेलों में दिये गये योगदान को याद किया गया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कोटद्वार की छात्रा प्रिया एवं छात्र वंश कुमार के राष्ट्रीय टीम में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही खेल प्रशिक्षक प्रभाकर रावत व भारत भूषण सिंह नेगी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने देश के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के चित्र पर पुष्प र्अिपत कर श्रद्धाजंलि दी। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्म सन् 1905 में इलाहबाद में हुआ था। मेजर ध्यान चंद ने अपने हुनर के दम पर ओलम्पिक में गोल्ड मेडल दिलाकर हॉकी को देश दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने देश के नौजवानों से भी मेजर ध्यान चंद जैसा खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, जितेंद्र भाटिया, गणेश नेगी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!