उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास कार्यों के लिये वित्तीय स्वीकृति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड सं0-88 मेहूवाला में ऋषिविहार में आई0टी0बी0पी0 के पीछे नाले को भूमिगत करते हुए सड़क का चौड़ीकरण कार्य किये जाने हेतु 188.79 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड संख्या 89 तथा 90 में दुर्गा विहार, हरभजवाला, कुमाऊँनी बस्ती, नन्दा एन्क्लेव, तुन्तोवाला, चन्द्रताल, विष्णुपुर, माया एन्क्लेव तथा नीलवाला में मार्ग एवं नाली निर्माण हेतु 204.26 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत बेदीखाल भरोलीखाल एरोली मोटर मार्ग का चन्दोली तक विस्तारीकरण हेतु 133.58 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत मदन नेगी खोला मोटर मार्ग के कि0मी0 01 से मोटना मदन नेगी मोटर मार्ग के जलवागांव तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 3.75 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ऐंचोली बड़ावे मोटर मार्ग के किमी0 13 पत्थरखानी से सेलकटिया डुबरिया बिजरकाण्डा धुईरा तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 104.35 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं हेतु सम्बन्धित 649 कार्मिकों को एकमुश्त 10,000 रूपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि दिये जाने को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँगे रखी से भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उनके समक्ष क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँगे रखी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि जनपद पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से दारमा, व्यास व चौदास क्षेत्र के मोटर मार्ग बन्द होने के कारण तीनों घाटियों के गाँव वासियों के लिये खाघान्न आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने दारमा, व्यास व चौदास क्षेत्र में पैदल एवं मोटर मार्ग को सुचारू करने के साथ ही क्षेत्र में हैली सेवा द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों मेंभवान सिंह मोनाल, डॉ. विक्रम सिंह रोकली,हितेन्द्र सिंह ह्यांकी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!