जरूरतमंद बच्चों को बांटी आर्थिक सहायता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार के तत्वावधान में बुधवार को सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में स्व. कर्नल जगदम्बा प्रसाद चंदोला की पुण्य स्मृति पर मातृ-पितृ विहीन छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्य किये जाते हैं जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कक्षा 06 से 12वीं तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 06 हजार वार्षिक आर्थिक सहायता वितरित की। जिनमें विकासखंड पाबौ, कोट, पौड़ी व कल्जीखाल के 19 स्कूलों के 24 छात्र-छात्राएं शमिल थे।
आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने कहा कि उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत कई वर्षों से सामाजिक सरोकार के तहत उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं को भी निर्धन बच्चों की सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए, जिससे विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मदद मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को कहा कि पठन-पाठन के प्रति लगाव जरूरी है, जिससे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता के अलावा स्कूल बैग भी वितरित किये। वहीं उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी आंनद भारद्धाज, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, संस्था के उपाध्यक्ष पीएल खंतवाल, महासचिव अजयपाल सिंह रावत, संयोजक केशर सिंह असवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य सिस्टर प्रसादा सहित भुवन मोहन सिंह गुसांई, बीसी बहुगुणा व अन्य अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *