घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर के पदमपुर मोटाढाक स्थित एक मकान में शनिवार दोपहर आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि कमरे में रखे दो बेड, कपड़े, कमरे की खिड़कियां, दरवाजे समेत अन्य सामान पूरी तरह से जल गया है।
उपनिरीक्षक सय्यदुल बहार ने बताया कि विवेक जदली पुत्र शिव प्रसाद पदमपुर मोटाढाक में अपने मामा राकेश बुड़ाकोटी के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहते हैं। शनिवार को वह घर में पूजा स्थान पर दीया जलाकर किसी काम से चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने घर से धुआं निकलते देख विवेक को इसकी जानकारी फोन पर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *