दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: नगर पालिका काम्पलैक्स में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में बीते शनिवार की रात को आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
नगर पालिका काम्पलैक्स में स्थानीय निवासी नागेन्द्र रतूड़ी की दीप जनरल स्टोर की दुकान है। यह शहर की काफी प्रतिष्ठित दुकान भी थी। बताया गया कि रात्रि करीब डेढ बजे नगर पालिका कॉम्पलैक्स के समीप पूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय में रात में डयूटी में तैनात कर्मचारी ने दुकान में आग की लपटे देखी। आग काफी विकराल थी। इसकी सूचना उन्होंने दुकान स्वामी को दी। दुकान स्वामी मौके पर आए और उन्होंने घटना की जानकारी फायर सर्विस पौड़ी को दी गई। दमकल कर्मियों के साथ ही कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। पौड़ी के नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि करीब दुकान में 80 लाख का सामान जलकर खाक हुआ है। बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *