गुडिंडा के जंगलों में लगी आग, विभाग बेखबर

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड बीरोंखाल क्षेत्र अंतर्गत गुडिंडा, रिखाड़ के सिविल जंगलों में दो दिनों से आग धधक रही है। इससे सिविल जंगलों की कर्ह हेक्टेअर भूमि जल कर राख हो गई हैं। इधर सिविल सोमय स्यूंसी रेंज के अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।
गुडिंडा प्रधान जीतेन्द्र गुसाईं, रिखाड़ प्रधान जसुली देवी ने बताया कि गुडिंडा, रिखाड़ के सिविल जंगलों में दो दिनों से आग धधक रही हैं परंतु सिविल सोयम स्यूंसी रेंज के कर्मचारी आग बुझाने कि हिम्मत नहीं जुटा पा रहें हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गुरुवार रात दस बजे गुडिंडा, रिखाड़ की ओर बढ़ रही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तेज हवा होने के चलते आग धीरे-धीरे मल्ल्ी रिखाड़, धोविघाट की ओर बढ़ने लगी हैं। उधर सिविल सोयम स्यूंसी रेंज अधिकारी प्रमेन्द्र रावत ने बताया कि गुडिंडा, रिखाड़ सिविल जंगलों में आग की सूचना नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *