जेल में बेकरी शुरू करने के लिए पांच मशीनें मिलीं

हल्द्वानी। उप कारागार में बेकरी उत्पाद उद्योग की नींव रखी जा चुकी है। उत्पादों को बनाने वाली मशीनें जेल प्रशासन को मुहैया करा दी गई हैं। हल्द्वानी उप कारागार में स्थापित ब्रिटिश हुकूमत काल के कमरों में लोगों को पसंदीदा केक बनाए जाएंगे। जेल प्रशासन ने इन कमरों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।हल्द्वानी जेल में तीन कमरे अब भी ऐसे हैं जिन्हें वर्ष 1903 में अंग्रेजों ने बनवाया था। इन कमरों को अभी तक न तो इस्तेमाल में लाया गया और न ही उनकी मरम्मत कराई गई। अब इन कमरों के दिन भी बहुरने वाले हैं। हल्द्वानी जेल में कैदी-बंदियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए श्बेकरी उत्पाद उद्योगश् की शुरुआत की जा रही है। सोमवार को उत्पाद के लिए जरूरी पांच मशीनें भी हल्द्वानी जेल पहुंचाई गईं। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मशीनों को 1903 के बने कमरों में स्थापित किया जाएगा। इससे पहले उन कमरों में फर्श कराने के साथ ही अन्य तरह की मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। शहर के कुछ बड़े बेकरी उत्पाद निर्माताओं से बातचीत की गई है जो कैदी-बंदियों को प्रशिक्षण देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *