उत्तराखंड

उक्रांद के लोकसभा टिकटों में फंसा पेंच

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उक्रांद के लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार को होनी थी। इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर मीडिया को निमंत्रण दिया गया। मीडिया के पहुंचने के बावजूद ऐन मौके पर प्रेस कांफ्रेंस को स्थगित कर दिया गया। उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने मंगलवार दोपहर दो बजे मीडिया के सामने प्रत्याशियों की घोषणा करनी थी। दो बजे मीडिया के पहुंचने के बाद प्रेस कांफ्रेंस स्थगित करने की सूचना दी गई। बताया गया कि अगले एक दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस स्थगित करने के पीटे कारण प्रत्याशियों के नाम फाइनल न होना बताया गया। जबकि हकीकत ये है कि सभी पांचों सीटों पर नाम फाइनल कर दिए गए थे। बाकायदा मीडिया के लिए प्रेस नोट तैयार किया जा चुका था। ऐन मौके पर नैनीताल सीट के संभावित प्रत्याशी के बीमार पड़ने और टिहरी सीट पर कुछ और नाम सामने आने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को टाल दिया गया। केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुनील ध्यानी ने बताया कि बुधवार या गुरुवार तक सभी पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी इस बार मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारने जा रही है। इसी को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!