देहरादून। कांवड़ मेला क्षेत्र और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पिछले दिनों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में यात्रा मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा हुई।
कांवड़ मेले में अपराधी माहौल खराब न करें इसके लिए भी साइबर पुलिस और एसटीएफ गहन निगरानी करेगी। इसके लिए पांच राज्यों ने उत्तराखंड पुलिस को इनामी बदमाशों का विवरण सौंपा है। कांवड़ मेला क्षेत्र में लगे फेस रिकग्निशन कैमरों (चेहरे की पहचान करने वाले) से इन पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए साइबर पुलिस और एसटीएफ की एक विशेष टीम बनाई गई है जिसे विभिन्न कंट्रोल रूम में तैनात किया जाएगा।
कांवड़ मेला क्षेत्र और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पिछले दिनों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में यात्रा मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा हुई। इसके साथ ही मौजूदा समय में सोशल मीडिया की चुनौतियों को लेकर भी विभिन्न अधिकारियों ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। मार्गों पर यात्रियों के ठहने के स्थानों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी दिशा निर्देश पुलिस अधिकारियों ने जारी किए थे। इसके साथ ही इस बैठक में अपराधियों पर नजर रखने के लिए भी सक्रिय तंत्र स्थापित करने पर सहमति बनी।