उत्तराखंड

पश्वाओं के नृत्य के दौरान पांडाल में हो रही फूल वर्षा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। पुनाड़ में चल रही पांडव लीला में देव पश्वाओं के नृत्य के दौरान लोग उन पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही सुख समृद्घि का आशीष ले रहे हैं। यहां पिछले दो दिन से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूर-दूर से लोग पांडव लीला देखने पहुंच रहे हैं।
पांडव लीला एवं शिव समिति पुनाड़ की ओर से आयोजित पांडव लीला मंचन को देखने बड़ी मात्रा में दर्शक पहुंच रहे हैं। पंडाल के अलावा लोग छतों और आस-पास बची जगहों से लीला का आनंद ले रहे हैं। ढोल-दमाऊ बादकों द्वारा सुंदर पांडवानी के साथ पश्वाओं को अवतरित कराने की कला की भी प्रशंसा की जा रही है। श्रीष्ण, युद्घिष्ठर, भीम, अर्जुन, नागार्जुन, सहदेव, नकुल और द्रोपती का अदभुत नृत्य दर्शकों को भा रहा है। हनुमान के पश्वाओं का नृत्य आकर्षित कर रहा है। इधर, अब गैडा वध को लेकर भी पांडव एवं शिव समिति तैयारियों में जुट गई है। रविवार को पांडव लीला का समापन होगा। वहीं गांव-गांव से धियाणियां के साथ ही बड़ी संख्या में प्रवासी पांडव लीला देखने पहुंच रहे हैं। इस मौके पर श्रीष्ण की भूमिका में द्गिम्बर प्रसाद सेमवाल, अर्जुन सौरभ नौटियाल, युद्घिष्ठर नरेंद्र गिरी, भीम त्रिलोक सिंह बिष्ट, सरदार सिंह पंवार, नकुल विजय कप्रवान, बसुदेव पंवार, जयवीर रावत, द्रोपती में योगम्बर कप्रवान, नागार्जुन विनोद भारती, सहदेव राजेंद्र गिरी नृत्य कर रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष प्रकाश भारती, सचिव सुनील नौटियाल, कोषाध्यक्ष विक्रम कप्रवान, उपाध्यक्ष उमेद सिंह बिष्ट, महेश डियून्डी, रामचन्द्र नौटियाल, विपुल नौटियाल, उप प्रधान अनूप सेमवाल, हरि सिंह, धर्म सिंह कप्रवान, शैलेन्द्र भारती, चक्रधर सेमवाल, चन्द्रशेखर चौधरी, हरीश गिरी, सभासद लक्ष्मण कप्रवान, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश पंवार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!