Uncategorized

फूलदेई पर की बच्चों ने खुशहाली की कामना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। फूलदेई त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने लोगों की देहरी पर प्योली, बुरांस व सरसों पुष्पों को बिखेरकर खुशहाली की कामना की। चैत्र माह के आगमन पर मनाये जाने वाले इस त्योहार में बच्चों में खासा उल्लास देखा गया। सम्पूर्ण उत्तराखंड में इस चैत्र महीने के प्रारम्भ होते ही अनेक पुष्प खिल जाते हैं, जिनमें फ्यूंली, लाई, ग्वीर्याल, किनगोड़, हिसर, बुरांस आदि प्रमुख हैं। चैत्र की पहली गते से छोटे-छोटे बच्चे लोगों की देहरी पर जाकर पुष्प वर्षा कर खुशहाली की कामना करते हैं। बच्चों की खुशहाली की कामना से परिवार की खुशहाली और घर की समृद्धि के भाव उत्साह पैदा करने वाला होता है। पहाड़ की विशेषता है कि जीवन में तमाम चुनौतियां, संकट होने के बाद भी सामाजिक उल्लास में कमी नहीं रहती। फूलदेई भी कुछ ऐसा ही पर्व है। प्रकृति ने जो उपहार हमें दिए हैं, उन्हें खुद में समाहित करने व आभार जताने का पर्व ही फूलदेई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!