फुटबॉल के लिए चयन 14 को
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति संस्था खेल अकादमी और कोटद्वार स्पोर्टस क्लब के तत्वावधान में 14 नवम्बर को बाल दिवस के उपलक्ष में मिनी स्टेडियम मोटाढांक में खेल अकादमी में प्रवेश के लिए (फुटबॉल) विभिन्न आयु वर्ग में चयन किया जाएगा। एनआईएस फुटबॉल कोच महेन्द्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया में 12 वर्ष, 14 वर्ष और 17 वर्ष के बच्चे ही भाग लेगें। 12 वर्ष आयु वर्ग वर्ग के लिए 2009-10, 14 वर्ष के लिए 2007-08 व 17 वर्ष आयु वर्ग हेतु 2004-05-06 होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रात: 8 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। खेल अकादमी द्वारा चयनित खिलाड़ियों को नि:शुल्क खेल सामग्री व खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। अकादमी का मुख्य उद्देश्य कम आयु से ही बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा देना व खेल द्वारा उनके व्यक्त्वि का सर्वागीण विकास करना है।