कोटद्वार-पौड़ी

गोखले मार्ग की दुर्दशा के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को जिम्मेदार बताया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रसार प्रसारण सचिव आरसी कोठारी ने गोखले मार्ग की दुर्दशा के लिए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वर्तमान विधायक एवं काबीना मंत्री डॉ. हरर्क ंसह रावत, नगर निगम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पुलिस प्रशासन व नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक अगर शहर की व्यवस्था को सुधारने में असमर्थ है तो उनको पद से त्याग पत्र देना चाहिए।
आरसी कोठारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उक्त मार्ग की दुर्दशा के लिए काफी हद तक समस्त भवनों में रहने वाले प्रतिष्ठान जिम्मेदार है। उक्त मार्ग के दुकान वाले ठेलियों व फड़ वालों से धन की वसूली करते है या उनके जयचन्दों के क्षरा सब्जी, फल वालों से वसूली की जाती है, लेकिन इस मार्ग की दुर्दशा के लिए कोई आवाज उठाने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी प्रशासन और नगर निगम की ओर से उक्त मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन प्रशासन की टीम जाने के बाद दोबारो से वहां अतिक्रमण पसरा जाता है। जिस कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को गोखले मार्ग सहित शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती से अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते है, लेकिन हकीकत में भ्रष्टाचार कहीं से भी मिटता नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!