कोटद्वार-पौड़ी

धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीददारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। धनतेरस के अवसर पर बाजार में खरीदारों को भीड़ उमड़ गई। मान्यता के अनुसार लोगों ने खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। त्योहारों के मौसम में बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। धनतेरस पर बाजारों में रौनक दिखाई दी। पुलिस व स्थानीय प्रशासन के सड़कों पर दुकान लगाने के लिए छूट दिये जाने से व्यापारियों ने सड़कों पर ही सामान सजाया हुआ था। जिस कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  इस दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए भी जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था।
गुरूवार को धन तेरस के दिन बर्तन भंडार के अलावा विभिन्न इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों पर लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए लगी रही। परंपरा के मुताबिक दीपावली की रात इन्हीं नए बर्तनों या आभूषणों को मां लक्ष्मी व गणेश के समक्ष रख कर उनकी पूजा की जाती है और अपने सुख समृद्धि व शांति की कामना की जाती है। वहीं सोने-चांदी की दुकानों व बाईक-स्कूटी व गाड़ियों के शोरूम पर धनतेरस पर खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। धन तेरस को वाहन खरीदने के लिए शुभ मानते हुए कई लोगों ने पहले से ही वाहन बुक करा लिये थे। धनतेरस पर कोटद्वार बाजार में काफी चहल पहल देखी गयी। सभी आयु वर्ग के लोगों में धनतेरस पर्व पर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं खरीदारी से दुकानदारों की भी चांदी रही। भाबर क्षेत्र में धनतेरस के दिन लोगों ने खूब जमकर खरीदारी की। दुकानों में विषेशकर बर्तनों को खरीदने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार धनतेरस परे सोने, चांदी व बर्तनों को खरीदने से उनके घर में पूरे साल धन का अभाव नहीं रहता है और कुबेर महाराज की पूजा कर धन व वैभव की कामना करते हैं।

खूब बिके मिट्टी के दीये
गुरुवार को बाजार में मिट्टी के दीये की खूब बिक्री हुई है। बजार में जगह-जगह मिट्टी के दिये के स्टाल लगाए गए है। सुबह से ही स्टालों में भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने सजावटी सामग्री की भी खूब खरीददारी की। बिजली की मालाओं की भी अच्छी डिमांड रही। गुरूवार को धनतेरस पर्व पर बाजार में भीड़ भाड़ रही। गुरुवार को बाजार खूब गुलजार दिखे। सुबह 11 बजे से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सायं सात बजे तक बाजार में खासी चहल-पहल रही। लोगों ने बर्तन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, सजावटी सामग्री, पोस्टर, कलैंडर आदि की खूब खरीदारी की।

धनतेरस पर रेंगकर चले वाहन
कोटद्वार। धनतेरस पर शहर में जगह-जगह जाम लगने से दिन भर वाहन रेंगते हुए चलते एहे। धनतेरस के दिन भी शहर में जाम लगा रहा। जाम से लोग दिनभर जूझते रहे। कुछ कदमों की दूरी तय करने पर भी वाहन चालकों को लम्बा इंतजार करना पड़ा।


धनतेरस पर गुरूवार को शहर की सड़कों पर जाम ही जाम नजर आया। ग्राहकों की भारी भीड़ शहर के अलावा गांव देहात से उमड़ी तो शहर जाम हो गया। दिनभर लोग जाम में फंसे रहे और पुलिस-प्रशासन की यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। जाम लगने का मुख्य कारण पार्किंग व्यवस्था का न होना भी था। शहर में पार्किंग न होने से जगह-जगह सड़क पर ही वाहन खड़े नजर आये। जिस कारण लोगों को पैदल चलने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन के ट्रैफिक डायवर्ड करने से धनतेरस पर लोगों को उम्मीद थी कि जाम से मुक्ति मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही शहर में हर तरफ जाम लगना शुरू हो गया। शहर के लालबत्ती चौराहा, झण्डाचौक, मालगोदाम रोड़, पटेल मार्ग नजीबाबाद रोड़, देवी रोड़ मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। जाम में फंसे वाहन घंटों रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर रहे। हालात ये रहे कि वाहन लेकर चलना तो दूर सड़कों पर पैदल निकलना भी मुश्किल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!