जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंटर स्कूल 7-ए साइड फुटबॉल की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हेरिटेज एकेडमी के नाम रहा। प्रतियोगिता में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही थी। इस दौरान युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
हेरिटेज एकेडमी के मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रथम सेमीफाइल मुकाबला डीएवी व सेंट जोसफ कावेंट स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी ने सेंट जोसफ कावेंट स्कूल को 3-1 से पराजित किया। द्वितीय सेमीफाइनल का मुकाबला हेरिटेज एकेडेमी और एवीएन के बीच खेला गया, जिसमें हेरिटेज एकेडेमी ने एवीएन को 6-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला हेरिटेज एकेडेमी और डीएवी के बीच हुआ। फुल टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। दोनों टीमों को पेनेल्टी शूटआऊट में 3-3 मौके मिले। जिसमे हेरिटेज एकैडेमी ए ने डीएवी को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में बेस्ट डिफेंडर हेरिटेज एकेडेमी के अरमान नेगी रहे। सर्वाधिक स्कोरर डीएवी के कृष्णा रहे। बेस्ट गोल कीपर डीएवी के शिखर सिंह गुसाईं रहे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हेरिटेज एकेडेमी के शुभम नैथानी को दिया गया। इस मौके पर हेरिटेज एकैडेमी के डाइरेक्टर ले. कर्नल (सेनि ) कुंवर अजय सिंह, प्रधानाचार्य डा. रूपामाला सिंह, उप प्रधानाचार्य अनिता सिंह आदि मौजूद रहे।