उत्तराखंड

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए मजदूरों ने किया कीर्तन भजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। भारत मजदूर संगठन उत्तरकाशी से जुड़े मजदूरों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। वहीं आठवें दिन धरना स्थल पर मजदूरों ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाकर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए धरना स्थल पर कीर्तन भजन भी किया। साथ ही सरकार से शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं करने पर आंदोलन जारी रखने का निणर्य लिया। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में पूर्व की भांति कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। जिसके बाद धरना स्थल पर श्रमिकों ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए कीर्तन भजन किया। इस दौरान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह ने कहा कि वह सरकार से लंबे समय से श्रमिकों को पूर्व की भांति विवाह के लिए एक लाख दिए जाने की मांग कर रहें, जबकि वर्तमान में केवल 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कहा कि कोविड महामारी के कारण श्रमिकों की आजीविका सबसे अधिक प्रभावित हुई है। इसलिए आर्थिक सहायता व खाद्यान्न सामग्री दी जाए। श्रमिकों के पास आधुनिक संसाधनों की कमी होने के कारण श्रमिकों का पंजीकरण आफलाइन के जरिये किया जाए, जिससे हर श्रमिक अपना पंजीकरण श्रम विभाग में करा सके। साथ ही श्रमिकों के बेरोजगार बच्चों को प्रांतीय रक्षक दल के तहत रोजगार देने सहित अन्य मांग कर रहें। लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निणर्य लिया। इस मौके पर सुनीता देवी, कविता देवी, रेशमा देवी, सुनीता देवी, कमल राणा, रजनी देवी, रमेशराज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!