बस्तिया में चलाया वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह
चम्पावत। बस्तिया गांव में वन विभाग ने वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया। बूम और शारदा रेंज के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल के महत्व की जानकारी दी। बस्तिया के अनुभाग अधिकारी पुष्कर दत्त भट्ट और वन दरोगा महेश अधिकारी ने जंगल में लगने वाली आग से बचाव और रोकथाम के उपाय बताए। यहां प्रधान कविता धौनी, रेवाधर दत्त जोशी, निर्मल चंद, भुवन पंत, प्रहलाद सिंह मेवाड़ी, अमर सिंह, प्रियंका बिष्ट, भरत सिंह, उदेश राणा, अनिल पांडेय, मुकेश जोशी आदि रहे।