चुनाव के लिए उपसमिति का गठन

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सुखरो देवी मंदिर समिति के चुनाव के लिए उपसमिति का गठन कर लिया गया। उपसमिति के देखरेख में अब सुखरो देवी मंदिर समिति के चुनाव करवाए जाएंगे। गठित उप समिति ने एक सितंबर को मंदिर समिति की साधारण सभा की बैठक बुलाई है। उपसमिति में संरक्षक सदस्य गिरीश चंद्र जखमोला, रवींद्र चौहान, मोहित बलूनी सहित आजीवन सदस्य कालिका प्रसाद नैथानी, विजय ध्यानी व राजाराम अण्थ्वाल को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *