पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्व़ इंदिरा हृदयेश के आवास पहुंचकर दी श्रद्घांजलि

Spread the love

हल्द्वानी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व़ ड़ इंदिरा हृदयेश के हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस दौरान उन्होंने इंदिरा के योगदान को याद करते हुए विधायक सुमित हृदयेश को ढांढस भी बंधाया। 13 जून को इंदिरा हृदयेश की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जानी है। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, इसी दिन दिल्ली में कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें पूर्व सीएम रावत को भी शिरकत करनी है। ऐसे में उन्होंने पुण्यतिथि से दो दिन पहले ही पहुंचकर इंदिरा को श्रद्घांजलि दी। इसके बाद रावत ने शनिवार को ही लामाचौड़ निवासी सीडीएस परीक्षा टपर हिमांशु पांडे के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही हिमांशु को बधाई भी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *