Uncategorized

पूर्व मंत्री ने की देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद ने कहा कि ने सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्ववार में विश्व हिंदु परिषद एंव अखाड़ा परिषद के बीच घोषणा की थी की देवस्थानम बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया जाऐगा। लेकिन सीएम की घोषणा पर अभी तक कार्यवाही न होने से तीर्थ पुरोहितों में रोष बना है। पूर्व काबीना मंत्री ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया झूठ बोलकर तीर्थपुरोहितों को गुमराह करने में लगे है।
सीएम ने अपनी घोषणा के बाद भी देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया है। कहा देवस्थानम बोर्ड को भंग न करके देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहित समाज को छोड़कर अन्य धामों के तीर्थ पुरोहितों के बीच से सदस्य नामित कर सरकार धन आवंटित कर फूट डालों-राज करो की नीति अपना रही है। जिससे तीर्थ पुरोहित समाज ही नहीं प्रदेश और देश की जनता सरकार की नीतियों से आहत है। कहा कांग्रेस सरकार की इस दोहरी मानसिकता वाली नीति का प्रबल विरोध करेंगी और देवस्थानम बोर्ड भंग करने के सीएम के आदेश को तल्काल लागू करने की मांग करती है। कहा जब तक देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया जाता है कांग्रेस पार्टी तीर्थ पुरोहितों के हितों में आंदोलन का समर्थन करती रहेगी। आगामी 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सर्व प्रथम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का कार्य किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!